लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर भयानक हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवती की मौत, पांच घायल

by Manu
लखीमपुर खीरी accident

लुधियाना, 20 दिसंबर 2025: फिरोजपुर रोड पर वेरका मिल्क प्लांट के पास शनिवार-रविवार रात करीब ढाई बजे दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार इनोवा और बलेनो कार आपस में भिड़ीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में बलेनो कार में सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई। उसके पांच साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनोवा कार का चालक भी जख्मी हुआ। राहगीरों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतका की पहचान राशी सेठी के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सराभा नगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सूत्रों के अनुसार यह जन्मदिन सेलिब्रेशन का मामला है। राशी का जन्मदिन था। सभी दोस्त इकट्ठे होकर पार्टी मनाने जा रहे थे। रात देर तक सेलिब्रेशन के बाद लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

ये भी देखे: लुधियाना फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर सुबह-सुबह भयानक हादसा, ब्रेड कैंटर पलटा

You may also like