चामुंडा-धर्मशाला रोड पर भीषण हादसा, 4 तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

by Manu
हादसा

धर्मशाला, 15 अगस्त 2025: आज सुबह धर्मशाला के चामुंडा-धर्मशाला रोड पर इक्कू मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पंजाब के मोगा जिले से आए तीर्थयात्रियों से भरी एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप में करीब 20-25 तीर्थयात्री सवार थे, जो चामुंडा देवी मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर चोटों के कारण डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गए। घायलों को तुरंत टांडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही योल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। टांडा के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: जालंधर के वडाला चौक में गणपति मार्बल शोरूम में दर्दनाक हादसा, मजदूर की मार्बल गिरने से मौत

You may also like