पटना, 15 सितंबर 2025: बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। करणपुरा गांव के पास स्टेट हाईवे (SH-131) पर एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मृतक का शव कई टुकड़ों में बंटकर सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया।
सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शव के बिखरे हुए अंगों को इकट्ठा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की भयावह तस्वीरें देखकर आसपास के ग्रामीण दहल गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर शव के टुकड़े बिखरे पड़े थे, जिससे हर कोई स्तब्ध था।
पुलिस अब अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
ये भी देखे: पटना महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से युवक की मौत