गृह मंत्री अमित शाह का कड़ा संकल्प, दिल्ली ब्लास्ट के दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

by Manu
अमित शाह

चंडीगढ़, 13 नवंबर 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली विस्फोट के दोषियों को सख्त सजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा यह सजा दुनिया को संदेश देगी। कोई फिर से ऐसे हमले की सोचेगा भी नहीं।

शाह गुजरात के मेहसाणा जिले के बोरियावी गांव में थे। वहां मोतीभाई आर चौधरी सागर सैनिक स्कूल और सागर ऑर्गेनिक प्लांट का उद्घाटन हुआ। शाह ने वीडियो लिंक से संबोधन किया।

उन्होंने कहा कि इस कायराना हरकत के जिम्मेदारों को कानून पकड़ेगा। उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। भारत सरकार और गृह मंत्रालय इस पर पूरा जोर लगा रहे है।

शाह ने विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों को संवेदना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा पक्का है। सभी दोषियों को सजा देंगे।

यह सजा वैश्विक संदेश बनेगी। हमारे देश में आतंकी हमले की हिम्मत कोई न करे।

शाह ने मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा पिछले 11 सालों में मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई ने दुनिया को प्रभावित किया। मोदी वैश्विक स्तर पर अग्रणी भूमिका निभा रहे है।

ये भी देखे: दिल्ली ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ अमित शाह की बैठक, 10 से ज्यादा की मौत

You may also like