हालीवुड स्टार कपल टाम हालैंड व जेंडाया ने की सगाई

सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

by TheUnmuteHindi
हालीवुड स्टार कपल टाम हालैंड व जेंडाया ने की सगाई

हालीवुड स्टार कपल टाम हालैंड व जेंडाया ने की सगाई
सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय
नई दिल्ली, 7 जनवरी : हालीवुड स्टार कपल टाम हालैंड और जेंडाया इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरी तरहछाए हुए हंै, बता दें कि दोनों स्पाइडर-मैन स्टार कपल टॉम हॉलैंड और जेंडाया के लाइमलाइट में आने की वजह सगाई बताई जा रही है। 5-6 जनवरी को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की चर्चा हर तरफ हो रही थी जिसका आयोजन लॉस एंजिल्स में हुआ था। इस दौरान इवेंट में हॉलीवुड और दुनियाभर से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचे थे। अवॉर्ड शो में जहां कलाकारों ने अपनी एक्टिंग तो किसी ने अपनी फिल्म के लिए पुरस्कार जीता, वहीं एक्ट्रेस जेंडाया की लव लाइफ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। बता दें कि 82वें गोल्डन के लिए अवार्ड में जेंडया उंगली में हीरे की बड़ी सी अंगूठी पहने हुए नजर आई। कुछ घंटे बाद दोनों के सगाई की खबर सुर्खियां बटोरने लगी। रेड कारपेट के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनसे रिंग के बारे में पूछा तो जेंडया ने शरमाते हुए जवाब दिया कि यह आउटफिट का हिस्सा नहीं है और इसी के बाद दोनों की इंगेजमेंट की खबर को और बल मिल गया। आपको बता दें कि दोनों पहली बार स्पाइडर-मैन नो वे होम में नजर आए थे। साल 2026 में क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म द ओडीसी में दोनों एक साथ नजर आएंगे। दोनों कपल को दुनिया भर से बधाई मिल रही है।

You may also like