सुलतानपुर में हिस्ट्रीशीटर की गोली से मौत, हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह ने कनपटी पर मारी गोली

by Manu
आत्महत्या

सुलतानपुर, 01 नवंबर 2025: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह उर्फ मोनू (35) ने शनिवार सुबह अपने घर में ही कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब इसके पीछे छिपे राज खंगालने में जुटी है।

गोली की तेज धमक से घर में हड़कंप मच गया। परिजन ने देखा तो दुर्गेश खून से लथपथ फर्श पर तड़प रहा था। सांसें थम चुकी थीं। थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने फौरन अपनी टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि, दुर्गेश थाने का पुराना हिस्ट्रीशीटर था। उसके नाम पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। दो दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। घर लौटा तो सबने सोचा शायद सुधर जाएगा।

ये भी देखे: सुलतानपुर में पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार

You may also like