Himachal: आंगनबाड़ी वर्कर के इन पदों पर होगी जल्द भर्तियाँ

by Nishi_kashyap
भर्तियाँ

नाहन,10 जुलाई, 2025: हिमाचल प्रदेश महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की बाल विकास परियोजना नाहन के तहत 4 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं और 10 पद सहायिकाओं के जल्द ही भरे जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन इशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार 28 जुलाई तक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। पात्र महिलाएँ इन पदों के लिए आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवा सकती है।

इन पदों के लिए 4 अगस्त को साक्षात्कार होगा। जो बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र महीपुर, क्यारी, भूड्डा व सेन की सैर में कार्यकर्त्ताओं के 4, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र दग्योन, तिरमली, भाम्बी भनोत, झाझड, रुखडी, गदपेला, चासी, कच्चा टैंक, जोगीबन व आम्बवाला-1 में सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़े: पानी के गड्ढे में डूबने से चार भाई-बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

You may also like