घुमारवीं, 31 जनवरी 2026: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने राज्य के प्रमुख हाईवे पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। घुमारवीं थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में बलोह टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी के दौरान एक पति-पत्नी से 4 किलोग्राम 53 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार टीम ने मंडी की ओर से पंजाब की तरफ जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर एचपी-01के-9160) को जांच के लिए रोका। गहन तलाशी के दौरान कार से कुल 4.053 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस का शक है कि पति-पत्नी नशे की इस खेप को पंजाब में किसी बड़े नेटवर्क तक पहुंचाने जा रहे थे। दोनों नशा तस्करी के कारोबार में सक्रिय थे और लंबे समय से इस रूट का इस्तेमाल कर रहे थे।
घुमारवीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी देखे: कांगड़ा पुलिस ने ऑल्टो कार से 852 ग्राम चरस किया बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार