Himachal News: मनाली-मंडी मार्ग 4 भूस्खलन के कारण बंद, यात्रियों को हो रही परेशानी

by Nishi_kashyap
भूस्खलन

हिमाचल,14 जुलाई, 2025: लगातार हो रही बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के लोगों को जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते मंडी में मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे एक बार फिर 4 मील के पास भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। यह घटना रविवार रात लगभग 11:50 बजे की बताई जा रही है। जिससे कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के लिए आपको बतादें की ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले, 12 जुलाई को दोपहर 1:30 बजे भी भारी भूस्खलन के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। उस दौरान प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 28 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसे बहाल किया था। लेकिन, प्रकृति के आगे प्रशासन की यह मेहनत फिर बेकार हो गई है।

एएसआई अनिल कटोच ने बताया कि फिलहाल ये मार्ग पूरी तरह से बंद है और इलाके में लगातार बारिश जारी है। उन्होंने कहा की जैसे बारिश थमेगी इस मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। तब तक यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़े: Himachal News: मनाली में हैरोइन के साथ युवक व युवती गिरफ्तार

You may also like