Himachal News: हिमाचल में भारी बारिश के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

हिमाचल,29 जुलाई,2025: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौर के चलते लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल के मंडी जिले में बारिश और भूस्खलन से कई लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं जेल रोड इलाके में एक घर पर मलबा गिर गया। जिस कारण उनकी बाल बाल जान बची। उनके घर पर अचानक मलबा गिर गया। यह घटना रात के समय हुई जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।

स्थानीय लोगों और बचाव दल की मुस्तैदी से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद, बचाव दल ने दरवाजे और खिड़कियाँ तोड़ी व् परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। हालाँकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन घर को काफी नुकसान पहुँचा है।

वहीं, कई घर और वाहन भी मलबे में दब गए है। लोगों को अपने घरों से सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँचकर लोगों की मदद कर रही है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचा रही है। लगातार बारिश के कारण मंडी में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: मंडी में बीती रात भारी बारिश के चलते 2 लोगों की मौत

You may also like