Himachal News: छात्रों के लिए बड़ी ख़बर ! अब एक साथ कर सकेंगे छात्र दो डिग्रियाँ

by Nishi_kashyap
डिग्रियाँ

शिमला, 22 जून 2025: हिमाचल प्रदेश से युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की अब छात्र एक साथ दो डिग्रियाँ कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। आपको बतादें की अकादमी काऊंसिल की 27 मई को हुई बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे मंजूरी दी थी। लेकिन अब प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

लिखित तौर पर देनी होगी सुचना

इसके अनुसार विश्वविद्यालय से छात्र अब एक लिखित तौर पर अंडरटेकिंग देकर एक साथ एक ही समय में इकट्ठी दो डिग्रियाँ कर सकेंगे। इससे पहले छात्र एक डिग्री के साथ एक ऑनलाइन डिप्लोमा तो कर सकता था, लेकिन अब छात्र के पास दो डिग्रियाँ करने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा पाने के लिए छात्र को दोनों विभागों में लिखित तौर पर सुचना देनी होगी की वह दोनों विभागों से डिग्री कर रहा है।

2 डिग्रियाँ हासिल कर सकेंगे छात्र

इसके अलावा छात्र को यह भी ध्यान रखना होगा कि दोनों विभागों की कक्षाओं का समय एक जैसा न होकर अलग अलग हो। छात्र के लिए विभाग या विवि की ओर से समय में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। अब तक विवि से 4 वर्ष में दो डिग्रियाँ होती थी, लेकिन अब 2 वर्ष में ही छात्र 2 डिग्रियाँ हासिल कर सकेंगे।

यह भी पढ़े: चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट में आई तकनिकी ख़राबी

You may also like