Himachal News: मंडी में बीती रात भारी बारिश के चलते 2 लोगों की मौत

by Nishi_kashyap
भारी बारिश

मंडी,29 जुलाई,2025:हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी। जेल रोड इलाके से दो शव बरामद किए गए हैं। जबकि बताया जा रहा है की एक व्यक्ति अभी भी लापता है। बारिश के कारण हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, वहीं दर्जनों वाहन मलबे में दब गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जेल रोड पर जहाँ से दो शव मिले हैं, वहीं एक अन्य व्यक्ति की टांग भी टूटी हुई पाई गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और लापता व्यक्ति को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के कई इलाक़े पानी से लबालब हो चुके है। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-21 4 मील, 9 मील एवं डवाड़ा के पास भूस्खलन के कारण मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मार्ग को बहाल करने में कठिनाई आ रही है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 29 जुलाई को मॉनसून का ‘हाई अलर्ट’! इन जिलों में होगी भारी बारिश

You may also like