पटना, 04 अक्तूबर 2025: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है। कई इलाकों में झमाझम वर्षा से जलभराव हो गया, जिससे यातायात ठप हो गया और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
सबसे दर्दनाक हादसा मीठापुर सब्जी मंडी के पास हुआ है। अचानक सड़क 10 फीट धंस गई। इस धंसाव में दो वाहन फंस गए। प्रशासन ने फौरन मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और ट्रैफिक रोक दिया। राहत टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। फंसे वाहनों को निकाला जा सके और आगे कोई बड़ा हादसा न हो। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा और अन्य इलाकों में तेज हवाओं, मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा बताया गया है।
ये भी देखे: बिहार में 3-7 अक्टूबर तक बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवा-वज्रपात का अलर्ट