बदायूं,16 जून 2025: उत्तरप्रदेश के बदायूं में रविवार रात करीब एक बजे के बाद जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत की साँस मिली। साथ ही किसानों के भी चेहरे खिल गए।
रात करीब एक बजे जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आँधी चलने के बाद झमाझम बारिश हुई। करीब पाँच घंटे हुई लगातार बारिश से खेत पानी से भर गए। सोमवार की सुबह लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुंवरगांव क्षेत्र में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई थी।
हाईवे पर भी मिट्टी-मलबा फैलने से यातायात प्रभावित हुआ। शहर के बाजार, स्टेट बैंक, बस अड्डे और जिला अस्पताल परिसर में भी जल भराव की समस्या हो गई। बारिश रुकने के दौरान सड़कों पर कचरा और कीचड़ जमा हो गया जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़े: वज़न ज़्यादा होने के कारण चलने फिरने के लिए लाचार हुई महिला, उठाया खौफनाक क़दम