चेन्नई में मालगाड़ी व रेलगाड़ी में हुई भीषण टक्कर

by TheUnmuteHindi
चेन्नई में मालगाड़ी व रेलगाड़ी में हुई भीषण टक्कर

नई दिल्ली, 12 अक्तूबर : चेन्नई के समीप एक मालगाड़ी तथा रेलगाड़ी के आपस में टकरा जाने से भयानक हादसा हो गया, जिस कारण मौके पर यात्रियों को संभालते हुए बसों व अन्य साधनों द्वारा रवाना किया गया। जानकारी अनुसार चेन्नई के समीप कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस के शुक्रवार रात एक मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण फंसे यात्री शनिवार को एक विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना हो गए। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी थी और यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर दो ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ‘‘सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना किया गया, जो अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर होकर गुजरेगी।

You may also like