दिल्ली, 25 अप्रैल 2025: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, मौसम विभाग ने दिन में लू चलने का अनुमान जताया है।
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 24 प्रतिशत दर्ज की गई हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की अवधि
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लू को उस अवधि के रूप में परिभाषित करता है। जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाता है।
मौसम विभाग ने कहा कि शिशुओं, पुरानी बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों सहित कमजोर लोगों के लिए मध्यम स्वास्थ्य चिंता की संभावना है। लोगों को गर्मी के संपर्क से बचने, हल्के, हल्के रंग के और ढीले सूती कपड़े पहनने, सिर को ढकने और कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने क्या कहा ?
मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 9 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 239 पर रहने के साथ वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली बंद: 100 से अधिक बाजार रहेंगे बंद!