रमन अरोड़ा व ATP वशिष्ठ के आवाज और हैंडराइटिंग के सैम्पल मामले में सुनवाई आज

by Manu
रमन अरोड़ा

जालंधर, 15 जुलाई 2025: जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा, जो भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं, उनकी आवाज के नमूने लेने की अर्जी और नगर निगम के सहायक नगर नियोजक (ए.टी.पी.) सुखदेव वशिष्ठ की हैंडराइटिंग के नमूने लेने की अर्जी पर सुनवाई के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जसविंदर सिंह की अदालत ने 15 जुलाई 2025 की तारीख तय की है।

यशपाल ने अदालत में बयान दर्ज करवाया है कि वह अपनी आवाज का नमूना देने के लिए तैयार हैं। वहीं, महेश मुखीजा के वकील मनदीप सिंह सचदेवा ने उनके मेडिकल आवेदन को वापस ले लिया, क्योंकि मुखीजा, जो डिप्रेशन के मरीज हैं, को जेल प्रशासन ने उपचार के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। इसके अलावा, शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो ने सुखदेव वशिष्ठ के खिलाफ लगभग 5600 पन्नों का चालान अदालत में पेश किया।

ये भी देखे: रमन अरोड़ा ने लगाई कोर्ट में जमानत की अर्जी, नाभा जेल में हैं बंद अरोड़ा

You may also like