हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर कल सुनवाई, आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग !

by Manu
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

प्रयागराज, 26 फरवरी 2026: प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों का विवाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। स्वामी ने झूंसी थाने में दर्ज मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। इस याचिका पर कल शुक्रवार 27 फरवरी को सुनवाई होगी।

कोर्ट नंबर 72 में फ्रेश कॉज लिस्ट में केस नंबर 142 पर सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा की सिंगल बेंच में होगी। स्वामी के वकीलों ने दावा किया है कि आरोप पूरी तरह आधारहीन और साजिशपूर्ण हैं। वे कोर्ट में इस बात पर जोर देंगे कि प्रकरण में कोई ठोस सबूत नहीं है और गिरफ्तारी से बचाव जरूरी है।

दूसरी ओर मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शंकराचार्य के समर्थन में उतरे दिनेश फलाहारी महाराज ने आरोप लगाने वाले छात्रों और शाकंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी के नार्को टेस्ट की मांग की है। फलाहारी महाराज ने इस संबंध में राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें भी दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी केस में फंसाने की धमकी मिली है। फलाहारी बाबा ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर गौकशी कराने वाले हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आशुतोष ने शंकराचार्य को फंसाने का पूरा षड्यंत्र रचा है।

ये भी देखे: प्रयागराज POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और शिष्य के खिलाफ दर्ज होगा FIR

You may also like