सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में सुनवाई आज, पेश होंगे 3 अहम गवाह

by Manu
सिद्धू मूसेवाला

चंडीगढ़, 4 जुलाई 2025: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आज (4 जुलाई) को पंजाब के मानसा जिला कोर्ट में सुनवाई होने वाली है। पिछली सुनवाई 3 मई 2025 को हुई थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण तीन अहम गवाह सिद्धू के पिता बलकौर सिंह, तत्कालीन थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह, और सुखपाल सिंह कोर्ट में पेश नहीं हो सके थे। कोर्ट ने इन गवाहों को आज पेश होने का आदेश दिया है, और बलकौर सिंह की गवाही को इस मामले में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले, 2022 में दो चश्मदीद गवाहों गुरप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में अपनी गवाही दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने शूटरों, हत्या में इस्तेमाल हथियारों, और वाहनों की पहचान की थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मानसा के जवाहरके गांव में हुई थी, जब छह शूटरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस हादसे में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की गैंग ने सोशल मीडिया पर हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

अप्रैल 2025 में मानसा कोर्ट ने गैंगस्टर दीपक टीनू को दो साल की कैद और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी, जबकि बर्खास्त CIA स्टाफ इंचार्ज प्रितपाल सिंह को एक साल 11 महीने की कैद और 5,000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई थी। इस मामले में आठ अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया था।

यह भी देखे: The Killing Call: सिद्धू मूसेवाला पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सुनवाई आज

You may also like