हजारीबाग में डीजीएम की बदमाशोंं ने गोलियां मारकर की हत्या
लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल
नई दिल्ली, 8 मार्च : हजारीबाग में एक डीजीएम की कुछ अपराधियों द्वारा गोलियां मारकर हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार अपराधियों ने एनटीपीसी कोयला परियोजना केरेडारी के डीजीएम कुमार गौरव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। कुमार गौरव कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। उनकी हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह हजारीबाग स्थित अपने घर से अपने कार्यालय जाने के लिए कंपनी के वाहन से रवाना हुए थे। इसी दौरान कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा चौक के पास बाइक से अपराधियों ने उनके वाहन को ओवरटेक करते हुए उन पर गोली चला दी। आनन फानन में उनको आरोग्य अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया है। ऐसा बताया जाता है कि कुमार गौरव नालंदा बिहार के रहने वाले थे। एनटीपीसी पदाधिकारी की हत्या के बाद प्रशासन पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है। बता दें कि कुछ दिनों पहले यहां हिंसा भी हुई थी।
हजारीबाग में डीजीएम की बदमाशोंं ने गोलियां मारकर की हत्या
लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल
85