हरियाणा यूथ कांग्रेस ने मृत हिमानी नरवाल को बनाया प्रदेश सचिव, भाजपा ने शर्मनाक बताया

by Manu
हिमानी नरवाल

चंडीगढ़, 17 जून 2025: हरियाणा यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें गुरुग्राम के पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया के बेटे निशित कटारिया को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। औपचारिक घोषणा इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद होगी। निशित को 29,893 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सोमिल संधू को 12,949 वोट प्राप्त हुए। वही हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव बनाया गया है। जिसको लेकर अब विवाद हो गया है।

हालांकि, इस चुनाव में एक विवादास्पद और हैरान करने वाली बात सामने आई है। परिणामों के अनुसार, हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव चुना गया, जबकि हिमानी की मार्च 2025 में हत्या हो चुकी थी। हिमानी, जो रोहतक में हरियाणा यूथ कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल थीं, की हत्या के बाद उनका शव रोहतक-दिल्ली हाईवे पर सम्पला बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में मिला था।

इस मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि कांग्रेस “नीति, नेतृत्व और संवेदनशीलता” से रहित हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं की स्थिति की जानकारी तक नहीं है। भाजपा ने पहले स्वर्गीय रघबीर सैनी को बैठक में बुलाने और अब मृतक हिमानी नरवाल को प्रदेश सचिव बनाए जाने को “शर्मनाक” करार देते हुए इसे कांग्रेस की असंवेदनशीलता का सबूत बताया।

ये भी देखे: हरियाणा में बीजेपी ने निकाय चुनाव में कांग्रेस को दिया झटका, मेयर चुनाव में शानदार जीत

You may also like