हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने चलाया विशेष अभियान, 90 बिजली चोर गिरफ्तार

by Manu
अनिल विज

चंडीगढ़, 08 अप्रैल 2026: हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों के अतिरिक्त महानिदेशक नवदीप सिंह विर्क ने एक समीक्षा बैठक में ब्यूरों के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक से अधिक बार आदतन बिजली चोरी करने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाना होगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यवाही का उद्देश्य समाज को यह कड़ा संदेश देना है कि बिजली चोरी केवल राजस्व की क्षति नहीं है बल्कि एक अपराध है।

विर्क ने बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों ने धारा 135 आई इ सी एक्ट 2003 के तहत मुकदमें दर्ज करके इरादतन एवं आदतन बिजली चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2026 में जनवरी से मार्च तक इस प्रकार के 90 लोंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करके गिरफ्तारी हुई है।

इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को बिजली चोरी के 5 अभियोगों का आरोपी रमेश पुत्र धनपत सिंह निवासी कला थाना जाटुसाना जिला रेवाड़ी को 5 मुकदमों में बिजली चोरी का जुर्माना बिजली निगम में जमा करने बारे बार-बार नोटिस दिये जाने पर भी जुर्माना राशि जमा न करने पर आदतन अपराधी होने के कारण आरोपी को सभी अभियोगों में शामिल अनुसंधान करके चालान तैयार कर अदालत में पेश किया गया। इस तरह चिन्हित कर हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरों द्वारा पूरे राज्य मेें कार्यवाही की जा रही है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रेवाड़ी थाना प्रबन्धक पी एस आई/एस एच ओ नरेश कुमार एवं अनुसंधान कर्ता एस आई भारत शर्मा ने प्रशंसनीय कार्य किया है।

पंचकूला में 1, फरीदाबाद में 13, नूह में 2, गुरूग्राम में 48, रेवाड़ी में 3, फतेहाबाद में 30, जींद में 104, हिसार में 136, सिरसा में 33, झज्झर में 6, चरखी दादरी में 8, रोहतक में 2, सोनीपत में 2, भिवानी में 10 कुल मिलाकर 397 आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

ये भी देखे: झज्जर पॉलिटेक्निक में छात्रा के शोषण आरोप पर एक्शन, दो प्राध्यापकों का हुआ तबादला

You may also like