हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकराई

by TheUnmuteHindi
हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकराई

चरखी दादरी, 11 अप्रैल : चरखी दादरी जिले के बाढड़ा कस्बा के पास आज सुबह हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। जानकारी के कारण बाढड़-सतनाली रोड पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब दादरी डिपो की हरियाणा रोडवेज बस स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में कीकर के पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि बस में सवार करीब 50-55 यात्री, बस चालक और परिचालक सभी सुरक्षित हैं। बस झज्जर जिले के गांव बहु से बाढड़ा की ओर आ रही थी। रास्ते में अचानक एक स्कूटी सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ा, जिससे बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से जा टकराई। वहीं दादरी डिपो कार्य निरीक्षक परमजीत सांगवान ने बताया कि बाढड़ा के समीप दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। हादसे के समीप बस में 50 से 55 यात्री सवार थे। बस ड्राइवर, कंडक्टर सहित सभी सवारियां ठीक हैं। बस क्षतिग्रस्त हुई जिसके लिए मैकेनिक को मौके पर भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

You may also like