हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन ने खत्म की हड़ताल, कल से काम पर लौटेंगे

by Manu
रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन

चंडीगढ़, 10 फ़रवरी 2026: हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन ने अपनी पांच दिन पुरानी हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया है। वीरवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा और भू-अभिलेख निदेशालय के निदेशक डॉ. यशपाल के साथ चंडीगढ़ में हुई लंबी वार्ता के बाद एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया।

एसोसिएशन ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि उनकी सभी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। अधिकारियों ने मांगों को लेकर आश्वासन दिया। इसलिए एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। बुधवार से तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने ड्यूटी पर लौटेंगे।

पिछले पांच दिनों से हरियाणा की तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा था। राजस्व रिकॉर्ड अपडेट फसल मुआवजा पटवारी रिपोर्ट्स जमाबंदी और अन्य राजस्व संबंधी सेवाएं बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई जगहों पर जमीन रजिस्ट्री और अन्य जरूरी काम रुके हुए थे।

वार्ता में एसोसिएशन ने अपनी लंबित मांगों जैसे प्रमोशन पॉलिसी वेतन संशोधन और सेवा शर्तों में सुधार पर जोर दिया था। अधिकारियों ने इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान निकालने का वादा किया। दोनों पक्षों ने सकारात्मक माहौल में बातचीत की।

ये भी देखे: डॉक्टरों की हड़ताल को तर्कसंगत ढंग से नहीं सुलझा पाई प्रदेश सरकार – जयराम ठाकुर

You may also like