Haryana Politics: कांग्रेस ने बलजीत सिंह को पानीपत शहरी जिला अध्यक्ष बनाया

by Manu
बलजीत सिंह पानीपत

पानीपत, 15 नवंबर 2025: इंडिया कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को हरियाणा कांग्रेस में अहम नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज जारी की। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने बलजीत सिंह को पानीपत शहरी जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाने की मंजूरी दी।

यह नियुक्ति संगठन सृजन अभियान के तहत हुई। आदेश तुरंत लागू हो गया। बलजीत सिंह कांग्रेस नेता बुल्ले शाह के करीबी हैं। बुल्ले शाह ने शहरी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। बलजीत हुड्डा खेमे से जुड़े हैं। अब वे पानीपत शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बन गए।

ये भी देखे: पंच कमल कार्यालय में हरियाणा बीजेपी की बड़ी बैठक, मोहन लाल बड़ौली और सीएम सैनी मौजूद

You may also like