हरियाणा पुलिस की सख्ती: बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर रोक

by chahat sikri
हरियाणा पुलिस की सख्ती

चंडीगढ़,1 अप्रैल 2025:हरियाणा पुलिस ने हाल ही में ऐसे गानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। जो बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और हिंसा का महिमामंडन करते हैं।

पुलिस अधिकारी ने क्या बताया ?

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम यूनिट सोशल मीडिया पर नजर रखती है और जहां जरूरत होती है। वहां कार्रवाई करती है। बंदूक संस्कृति वाले गानों को युवाओं पर बुरा असर डालने वाला माना गया है। पिछले महीने 10 से ज्यादा गाने सोशल मीडिया से हटाए गए जिनमें से 7 गाने हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के थे।

मासूम शर्मा का बयान

मासूम शर्मा ने कहा कि अगर सभी गानों को हटाया जाए तो वह सरकार के साथ हैं। लेकिन कार्रवाई में भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके गानों को हटाने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कार्रवाई निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। हर शब्द का विश्लेषण किया जाता है और फिर कार्रवाई होती है।

सरकार की यह पहल 2019 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार है। जिसमें फायरिंग, शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी।

कई खाप पंचायतों ने भी ऐसे गानों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का समर्थन किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इन गानों की आलोचना करते हुए कहा कि समाज को सकारात्मक दिशा देना सबकी जिम्मेदारी है।

यह भी देखे: कैथल: पत्नी से तंग आकर पति ने की आत्महत्या

You may also like