गुड़गांव, 27 जून 2025: हरियाणा के गुड़गांव से बेहद दुखद भरी घटना सामने आई है। बतादें की सेक्टर-5 थाना एरिया में काम करने के दौरान एक युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक मकान के फर्श में पाइप लगाने के लिए मशीन से सुराग कर रहा था, जिस दौरान उसकी करंट लगने के कारण मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पत्नी और बच्चों संग किराए के मकान में रहता था फारूख हुसैन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के फारूख हुसैन (27 वर्ष) अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ गुडग़ांव के चकरपुर में किराए पर रहता था। बीते बुधवार को वह एक मकान के फर्श में पाइप लगाने के लिए मशीन से सुराग कर रहा था। जिस दौरान उसकी करंट लगने से मौत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाँच अधिकारी सतीश ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।
यह भी पढ़े: Haryana News: हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ निलंबित