चंडीगढ़,06 जुलाई 2025: मौसम को लेकर हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में आज राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें यमुनानगर, जींद, कैथल, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र,पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, करनाल और अंबाला जिले शामिल हैं।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 जुलाई तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
तापमान में होगी गिरावट
बीते दिनों से हवाएँ दक्षिण की ओर चली गई थी, जिस कारण कई जगहों पर कम बारिश हुई। लेकिन अब ये हवाएँ उत्तर की ओर बढ़ने लगी है। जिससे हरियाणा में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही राज्य के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
उत्तर की ओर बढ़ रही हवाएँ
हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पिछले कुछ दिनों से मानसून की हवाएँ दक्षिण की ओर चली गई थीं, जिससे कई जगहों पर कम बारिश हुई। लेकिन अब ये हवाएँ उत्तर की ओर बढ़ रही हैं।
10 जुलाई तक बदलता रहेगा मौसम
उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति बांदा (उत्तर प्रदेश), कोलकाता (पश्चिम बंगाल),श्रीगंगानगर (राजस्थान), भिवानी, आगरा (उत्तर प्रदेश) होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। जिस कारण बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएँ हरियाणा की ओर आ रही हैं। इसी के चलते हरियाणा में 10 जुलाई तक मौसम बदलता रहेगा। इस बिच दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और हवा में नमी बनी रहेगी।
यह भी पढ़े: सरकारी स्कूलों में अब नहीं होगी लापरवाही, हरियाणा सरकार ने उठाया बड़ा क़दम