Haryana News: गाँव बनेंगे मॉडल! हरियाणा के इस ज़िले के गाँव बनेंगे मॉडल

by Nishi_kashyap
गाँव बनेंगे मॉडल

हरियाणा, 04 जुलाई, 2025: हरियाणा के नूंह जिले से हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। बतादें की नूंह ज़िले के कई गांवों में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। जिला प्रशासन ने नूंह जिले के 115 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकास को बढ़ावा देना है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद प्रदीप अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इन गांवों में सफाई से लेकर कई अन्य कार्य करवाये जाएँगे। इन गांवों में घरों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने की व्यवस्था होगी। इसके लिए हर घर को दो रंगों की डस्टबिन दी जाएगी। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर निगरानी समिति बनाई जाएगी और कचरा संग्रहण के लिए विशेष वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

लोगों को किया जाएगा जागरुक

ग्रामीणों को गांवों और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित कैंप और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। यह पहल स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएगी।

कई सड़कों को मिल चुकी है मंजूरी – मंत्री

हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने 30 जून को कहा था कि नूंह जिले में इस समय करीब 106 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण का काम किया जा रहा है। करीब 525 किलोमीटर लंबाई में विभिन्न सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इनका कार्य शुरू किया होगा। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक जिला नूंह की सभी सड़कों को सुधारने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के छात्रों की परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट जारी

You may also like