Haryana News: नहर में बहने से दो युवकों की मौत, रेवाड़ी के थे दोनों युवक

by Manu
Drowning

रेवाड़ी, 28 जुलाई 2025: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में रविवार को एक दुखद हादसे में रेवाड़ी के दो युवकों 23 वर्षीय प्रवीन कुमार और 19 वर्षीय आर्यन की जवाहरलाल नेहरू नहर में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा नहर के पंप हाउस नंबर दो के पास हुआ है। वे दोनों तेज बहाव में बह गए।

जानकारी के अनुसार, प्रवीन (रेवाड़ी के ढाणी शोभा गांव) और आर्यन (मनेठी गांव) अपने दोस्तों आशीष और हिमांशु के साथ सुरजनवास गांव के पास नहर पर नहाने गए थे। जब आशीष और हिमांशु खाने-पीने का सामान लेने पास की दुकान पर गए, तब प्रवीन और आर्यन नहर में नहाने उतरे। तेज बहाव के कारण पहले एक युवक डूबने लगा, और उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी बह गया।

लौटने पर साथियों ने दोनों को नहर किनारे न पाकर तलाश शुरू की। कपड़े किनारे पर पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने तलाशी अभियान चलाया। कुछ देर बाद दोनों के शव गांव देवास के पंप हाउस के पास नहर से बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया।

ये भी देखे: रेवाड़ी में नागरिक अस्पताल तथा ट्रॉमा सेंटर का भवन होगा स्थानांतरित: स्वास्थ्य मंत्री

You may also like