Haryana News: ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ के लिए जारी हुआ टोल फ्री नंबर

by Nishi_kashyap
टोल फ्री नंबर

चंडीगढ़,16 जून 2025: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र में हेल्पलाइन नंबर पर वर्ष 2014 से फरवरी 2025 तक कुल 76,826 शिकायतें प्राप्त हुई थी और सभी शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य उपभोक्ता सहायता केंद्र प्रदेश के आम जन की समस्याओं को हल करने में जुटा है।

विभाग मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा में उपभोक्ता शिकायतों को हल करने के लिए राज्य उपभोक्ता हेल्पलाइन संचालित की गई है। ग्राहकों को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों के बारे में समय समय पर मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके लिए टोल फ्री नंबर है : 1800-180-2087, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए नंबर है: 1967, एक राष्ट्र- एक राशन कार्ड के लिए नंबर है: 1800-180-2045। इस नंबर पर कॉल करके राज्य के बाहर का कोई भी व्यक्ति वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत पूछताछ कर सकता है। वहीं एक राष्ट्र एक राशन कार्ड प्रवासी मज़दूर के लिए टोल फ्री नंबर 14445 है।

यह भी पढ़े: पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, पुलिस-दमकल के वाहनों ने आग पर समय रहते पाया काबू

You may also like