Haryana News: लापता हुई तीन किशोरियाँ, इलाके में फैली दहशत

by Nishi_kashyap
तीन किशोरियाँ

हांसी, 22 जून 2022: हरियाणा के हांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है बतादें की हांसी में तीन किशोरियों के लापता होने की बड़ी खबर सामने आई है, जिससे पुरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। दो सगी बहनें 18 वर्षीय और 17 वर्षीय अपनी 16 वर्षीय दोहती के साथ बिना जानकारी दिए घर से चली गईं। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। हालाँकि पुलिस तलाश में जुटी हुई है लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी बड़ी बेटी एक साल पहले भी तीन दिन के लिए लापता हो गई थी।

तीनों किशोरियों के पास कोई फोन भी नहीं है, जिसकी मदद से उन तक पहुँचा जा सके। तीनों किशोरियों को ढूंढने में बहुत परेशानी हो रही है। फ़िल्हाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े: FDA ने फार्मा कंपनियों का भंडा फोड़ करते हुए ज़ब्त की 13.58 लाख रुपए की नशीली दवाएँ

You may also like