चंडीगढ़, 24 जून 2025: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रदेश का शहरी स्थानीय निकाय विभाग बड़ी योजना पर काम कर रहा है। जानकारी के लिए आपको बतादें की प्रत्येक नगर निगम में स्मार्ट गलियाँ और स्मार्ट पार्क बनाने की योजना तैयार हो गई है। निकाय विभाग का उदेश्य है की स्थानीय लोगों को स्वच्छता के साथ साथ ऐसे स्थान उपलब्ध करवाए जिन्हें देखकर आमजन आकर्षित हो सकें।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक स्वच्छता को लेकर जिस प्रकार प्रदेश और देश में बदलाव आए हैं, ऐसे ही परिणम स्मार्ट गलियों और स्मार्ट पार्क के निर्माण के बाद आएंगे। उन्होनें बताया की जल्द ही इस योजाना पर काम शुरू होगा। निकाय संस्थाओं को स्मार्ट पार्क विकसित करने के आदेश दिए गए है। एक नगर निगम में कम से एक स्मार्ट पार्क बनाने की योजना बनाई गई है।
पार्कों को इस तरह से किया जायेगा डिज़ाइन
इस योजना के तहत पार्क को इस तरह से डिज़ाइन किया जाएगा कि इसे देखकर लोग आकर्षित हों। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए भी इन पार्कों में बेहतर व्यवस्थाएँ होगी। स्मार्ट गलियों के दोनों तरफ हरियाली के काम भी किए जाने की योजना बनाई गई है।
यह भी पढ़े: इन लोगों को पंजाब सरकार की सौगात ! मान सरकार ने किया बड़ा ऐलान