जींद, 29 जून 2025: हरियाणा के जींद से गोहाना के बस किराये में 5 रुपए की कटौती की गई है। इससे पहले जींद से गोहाना तक यात्रियों को सफर के 50 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब गोहाना तक का किराया 45 रुपए कर दिया गया है। सभी रोडवेज और प्राइवेट बस कर्मचारियों को घटा हुआ किराया लेने के निर्देश दिए गए हैं।
जींद से गोहाना के बीच की दूरी 45 किलोमीटर है इसलिए जींद से गोहाना का किराया 45 रुपए बनता है, लेकिन लुदाना के पास टोल प्लाजा बना हुआ था इसलिए टोल फीस के अतिरिक्त पाँच रुपए जोड़कर किराया 50 रुपए निर्धारित था। अब जींद-गोहाना रोड के समानांतर बने नए जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बनाया गया है जिस कारण पुराने हाईवे से टोल प्लाजा हटा दिया गया था। इसके बाद अब दोबारा किराया भी पाँच रुपए कम कर दिया गया है।
बतादें की जींद से पिंडारा, रधाना तक के पाँच रुपए, सिंधवी खेड़ा, निडानी के दस रुपए किराया निर्धारित किया गया है। लुदाना के 20 रुपए , निडाना मोड़ और ललित खेड़ा के 15 रुपए किराया देना होगा। इससे आगे खेड़ा-खेड़ी का 30 रुपए, बुटाना का 30 रुपए,जींद से भंभेवा का 25 रुपए, गोहाना का 45 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। अब टोल हटाने के बाद अतिरिक्त चार्ज हटा दिया गया है। किराया कम होने के कारण 20 से ज्यादा गांवों के यात्रियों को फायदा होगा और दूसरे यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़े: UP News: अफसर नहीं सुन रहे आपकी बात! शिकायतकर्ता इस तरह करें सीएम योगी से संपर्क