हरियाणा, 30 जून 2025: हरियाणा के नूंह से हैरान कर देने वाला बड़ा हादसा हुआ। हरियाणा के नूंह जिले के गोलपुर गांव में रविवार बीती शाम हुई भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इस हादसे में अब्दुल हई का पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। इस दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय अनीसा की मौत हो गई, जबकि अन्य छह लोग घायल बताए जा रहें हैं। घायलों में तारीफ, अमीना (24), रिहान (11), जाहिस्ता, अबरार (5) और साहिर (3) शामिल हैं।
इस हादसे की सूचना मिलने पर डायल 112 और नूंह सदर थाना की टीम मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। बतादें की सभी घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अनीसा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े: Himachal News: HRTC के वॉशर बॉय की करंट लगने से दर्दनाक मौत