चंडीगढ़, 17 जुलाई 2025: हरियाणा में 2020 के कोरोना काल में हुए रजिस्ट्री घोटाले में 38 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई तय हो गई है। सरकार ने इन अधिकारियों का ब्योरा जिला उपायुक्तों से मांगा है और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इससे साफ है कि सरकार दोषी अधिकारियों पर सख्ती बरतने वाली है।
वित्तायुक्त (राजस्व) डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों के साथ बैठक में बताया कि 6 जिला राजस्व अधिकारियों, 23 तहसीलदारों और 9 नायब तहसीलदारों सहित 38 अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है। उपायुक्तों से समय पर ब्योरा जमा करने और जवाबदेही तय करने को कहा गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में जल्द ही उन्नत रोवर्स के जरिए सीमांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए उपायुक्तों को कर्मचारियों के प्रशिक्षण और उपकरणों की खरीद सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही, 2021-22 की कृषि जनगणना के दूसरे चरण की लंबित सत्यापन रिपोर्ट जमा करने को कहा गया, लेकिन 16 जिलों ने अभी तक सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया है।
ये भी देखे: हरियाणा में illegal mining पर सख्त कार्रवाई: 3,950 स्थलों का निरीक्षण और ₹1.37 करोड़ जुर्माना