Haryana News: बरसात के मौसम में तेजी से फ़ैल रहा डेंगू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

by Nishi_kashyap
डेंगू

यमुनानगर,01 जुलाई 2025: हरियाणा के यमुनानगर जिले में मानसून के साथ डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। बतादें की यमुनानगर में 5 डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार डेंगू के 5 मरीजों में 3 बच्चे भी शामिल है। जिले में डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने जाँच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाउसहोल्ड सर्वे के तहत घर-घर जाकर जाँच कर रही हैं और लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दे रही हैं। अब तक जिले में डेंगू जाँच के लिए 5 हजार 754 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं।

जमा पानी में पनपता है डेंगू का लार्वा

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. सुशीला सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनानगर जिला में 2000 लोगों को मच्छरों का लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डेंगू का लार्वा जमा पानी में पनपता है। इसके साथ ही लोगों से अपील की है कि वे सप्ताह में एक बार फ्रिज, छतों ,एयर कंडीशनर, गमलों और हौद में जमा पानी को साफ करें।

स्वास्थ्य विभाग ने की लोगों से अपील

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सावधानी बरतें। घर के फ्रिज, एयर कंडीशनर, गमलों, छतों और पानी की टंकियों में जमा पानी को साफ करें। इसके अलावा, आसपास जमा पानी में काला तेल डालने की सलाह दी गई है, जो लार्वा को नष्ट करने में सहायक होता है।

यह भी पढ़े: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने किया कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों का ऐलान

 

You may also like