Haryana News: शर्मसार करने वाला मामला ! बेटे ने अपनी ही माँ पर किया चाकू से वार

by Nishi_kashyap
शराब

गुड़गांव,19 जून 2025: हरियाणा के गुड़गांव से शर्मसार करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बतादें की राजेंद्रा पार्क एरिया में शराब के नशे में धुत युवक ने अपनी पत्नी से मारपीट करने के बाद अपनी ही माँ को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस वारदात को अंजाम देकर शराबी युवक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को उसकी पुत्रवधु ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शराब में धुत था आरोपी बेटा

पुलिस को दी शिकायत में गाँव धनकोट की गीता ने कहा कि उसके पति दिनेश कुमार हौजरी का काम करते है। महिला ने बताया की बीती 17 जून को वह अपनी पुत्रवधु दीया और बेटी के साथ अपने घर पर थी। उसने बताया की देर रात उसका बेटा हिमांशु उर्फ नौनी शराब के नशे में धुत होकर घर आया,और अपनी पत्नी दीया के साथ मारपीट करने लगा। गीता दिया का बचाव करने लगी और दीया को अपने साथ लेकर जाने लगी। इसी दौरान हिमांशु घर के अंदर से चाकू लेकर आ गया।

महिला अस्पताल में भर्ती

गीता दिया का बचाव कर रही थी तो उसने गीता के हाथ और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद गीता जमीन पर नीचे गिर गई। तभी आरोपी चाकू लेकर मौके से फरार हो गया। दीया ने गीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फ़िल्हाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और पुलिस ने कार्रवाई भी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े: खेतों में जलभराव से किसानों की फसलें हुई ख़राब, मदद की गुहार लगा रहे किसान

 

You may also like