Haryana News: बारिश में फिसला पैर, छत से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मौत

by Manu
मौत

पानीपत, 08 सितंबर 2025: फ्लौरा चौक के पास दिनेश कॉलोनी में एक दुखद हादसा सामने आया है। शनिवार दोपहर बारिश के दौरान 18 वर्षीय रागिनी की छत से पैर फिसलने के कारण गली में गिरने से मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और सिवाह के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। रागिनी के पिता सत्यकुमार, जो मूल रूप से एटा के रूपदानी गांव के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह परिवार के साथ दिनेश कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनके नौ बच्चे हैं, जिनमें रागिनी सबसे बड़ी बेटी थी। वह सेक्टर-29 में एक फैक्टरी में पैकिंग का काम करती थी।

ये भी देखे: Haryana News: सदर बाजार में चेन छीनने के मामले में दोषी को 10 साल की सजा

You may also like