HARYANA: हिसार में नौंवी कक्षा के छात्र को उसके सहपाठी ने मारी गोली

by Manu
हत्या

हिसार, 29 मई 2025: हरियाणा के हिसार जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। सातरोड कैंट के पास मस्तनाथ कॉलोनी में एक सनसनीखेज घटना में नौवीं कक्षा के छात्र दीक्षित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र दीक्षित को उसके ही सहपाठी ने पेट में दो गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हत्यारा भी नौवीं कक्षा का ही छात्र बताया जा रहा है।

अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हिसार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है। पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

ये भी देखे: सिरसा में फर्जी वीजा घोटाला: 24 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

You may also like