हरियाणा: पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, लगातार बढ़ रहे ऐसे मामले

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

चंडीगढ़, 22 अप्रैल 2025: चरखी दादरी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात कथित तौर पर मृतका के पति ने की। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ-साथ फोरेंसिक (FSL) टीम भी साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई है।

मृतका का नाम आरती बताया जा रहा है, जो 26 साल की थी। उसका मायका रोहतक के भगवतीपुर गांव में है। आरती की शादी दो साल पहले चरखी दादरी में हुई थी। अभी दंपत्ति को कोई बच्चा नहीं था।

यह घटना चरखी दादरी के वार्ड नंबर-12 में कबीर नगर कॉलोनी की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

डीएसपी धीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि आरती और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। घरेलू कलह आम बात थी। लोगों का मानना है कि बार-बार होने वाले इन झगड़ों से तंग आकर पति ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ये भी देखे: हरियाणा: यूट्यूबर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, जाने वजह!

You may also like