हरियाणा सरकार का शिक्षकों को लेकर बड़ा फैसला, पोस्टिंग की समय सीमा बढ़ाई गई

by Manu
पीएमश्री स्कूलों

चंडीगढ़, 07 जून 2025: हरियाणा सरकार ने मॉडल संस्कृति स्कूलों और पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की अवधि को बढ़ाकर 10 साल कर दिया है, जो पहले 5 साल थी। इस बदलाव के साथ, शुक्रवार (6 जून 2025) से प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) पोर्टल पर स्थानांतरण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक शिक्षक 13 जून 2025 की रात 10 बजे तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

इस बार मॉडल संस्कृति और पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑफलाइन परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड आयोजित करेगा, जो पहले सेंटा (सेंटर फॉर टीचर एक्रीडेशन) के जिम्मे थी। प्राइमरी शिक्षकों के लिए 70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 30% अंक अकादमिक योग्यता के आधार पर मिलेंगे। अन्य सभी श्रेणियों (पीजीटी, टीजीटी, कला अध्यापक, आदि) के लिए 60 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें 40% अंक अकादमिक योग्यता के होंगे।

स्थानांतरण में लिखित परीक्षा, अकादमिक अंक और MIS पोर्टल स्कोर को आधार बनाया जाएगा। हरियाणा में कुल 468 मॉडल संस्कृति और पीएमश्री माध्यमिक/उच्च विद्यालय और 1,420 मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल हैं। इन स्कूलों में रिक्त पदों के लिए नियमित और अतिथि शिक्षकों, पीजीटी, टीजीटी, कला अध्यापकों, प्राइमरी शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों और मुख्य शिक्षकों से आवेदन मांगे गए हैं।

ये भी देखे: हरियाणा आयुष विभाग का ऐलान, योग दिवस राज्यव्यापी स्वास्थ्य आंदोलन के रूप में मनाया

You may also like