हरियाणा सरकार का बड़ा फ़ैसला, अब हर जिले में बनेंगे ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

by Nishi_kashyap
ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट

चंडीगढ़,17 जून 2025: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार अब हरियाणा के हर जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित करने की योजना बना रही है। हरियाणा में फ़िल्हाल 4 IDTR (Institute of Driving and Traffic Research) सेंटर हैं। जो कि करनाल, कैथल, रोहतक और बहादुरगढ़ में हैं।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि नूंह और फरीदाबाद में IDTR (इंटिग्रेटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग और रिसर्च सेंटर) स्थापित करने के लिए एक सामान्य वास्तु सलाहकार का चयन किया गया है। इसके अलावा, गुरुग्राम में Regional Driving Training Center (RDTC) की स्थापना के लिए संशोधित योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसी प्रकार, बाकी जिलों में RDTC स्थापित करने का प्रस्ताव विभाग के विचाराधीन है। इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डेटा भी तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़े:  Cabinet Meeting: इस दिन होगी हरियाणा कैबिनेट की बैठक, कई फैसलों पर लगेगी मुहर

 

You may also like