हरियाणा सरकार ने 3 कॉलेजों का नाम बदला, साहिदों और स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर मुहर

by Manu
हरियाणा सरकार

चंडीगढ़, 16 जुलाई 2025: हरियाणा सरकार ने शहीदों और आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कॉलेजों का नामकरण करने के अपने फैसले के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 16 जुलाई  को तीन कॉलेजों के नामकरण को प्रशासनिक मंजूरी दी। हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि इस निर्णय के तहत इन कॉलेजों के नाम बदले गए हैं

1. राजकीय महिला महाविद्यालय, बवानीखेड़ा (भिवानी) का नाम अब आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्व. ठाकुर श्री शम्भु सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

2. राजकीय महाविद्यालय, खरक (भिवानी) का नामकरण शहीद गजेंद्र सिंह के नाम पर किया गया है। गजेंद्र सिंह, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 134वीं बटालियन में सहायक कमांडेंट थे, 7 मार्च 2018 को छत्तीसगढ़ के काकेर जिले में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनकी वीरता के लिए 26 जनवरी 2021 को उन्हें वीरता पदक से सम्मानित किया गया था।

3. राजकीय महाविद्यालय, सांपला (रोहतक) का नाम अब शहीद राय सिंह के नाम पर होगा। राय सिंह 20 नवंबर 2016 को जम्मू के राजौरी में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे।

ये भी देखे: UP NEWS: योगी सरकार ने बदले पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के नाम, देखें लिस्ट

You may also like