चंडीगढ़, 20 सितंबर 2025: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की सेहत एक बार फिर चिंता का विषय बन गई है। शुक्रवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनसे मुलाकात की और हाल-चाल पूछा। दो-तीन दिन पहले ही वे दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे, जहां छाती में इन्फेक्शन के चलते सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही थी।
शुक्रवार शाम को उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहां डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। महिपाल ढांडा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र अहलावत ने बताया कि बीते दिनों वे फ्रांस के दौरे पर गए थे। वहां मौसम में अचानक आए बदलाव ने उनकी सेहत पर असर डाला, और उन्हें वहां भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भारत लौटने के बाद भी सुधार न दिखने पर दिल्ली ले जाया गया, लेकिन समस्या बनी रही।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार ने 3 कॉलेजों का नाम बदला, साहिदों और स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर मुहर