भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक

by Manu
हरियाणा कांग्रेस

चंडीगढ़, 02 मार्च 2026: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई। बैठक में लगभग सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहे।

बैठक हाल ही में पेश राज्य बजट के बाद हुई है। कांग्रेस विधायकों ने बजट में शामिल प्रावधानों घोषणाओं और विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार बैठक में सरकार को विधानसभा के अंदर और बाहर घेरने की रणनीति बनाई गई।

विधायक अपनी-अपनी राय रखते हुए बजट की कमियों पर फोकस कर रहे हैं। पार्टी यह तय कर रही है कि कौन से मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएं। जनता तक सरकार की नीतियों की कमजोरियों का संदेश कैसे पहुंचाया जाए इस पर भी मंथन हुआ।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पहले भी बजट को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। कांग्रेस का कहना है कि बजट में जनहित के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है।

 ये भी देखे: हरियाणा बजट 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ₹2.23 लाख करोड़ का बजट पेश किया

You may also like