यमुनानगर, 18 नवंबर 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज यमुनानगर जिले के कलेसर नेशनल पार्क पहुंचे। उन्होंने यहां जंगल सफारी का पूरा लुत्फ उठाया। साथ ही सफारी के नए प्रवेश द्वार का विधन भी किया।
इस दौरे का मकसद सिर्फ प्रकृति का आनंद लेना नहीं था। बल्कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के कामों की समीक्षा भी थी। सफारी के बाद सीएम ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि कलेसर की प्राकृतिक खूबसूरती बेमिसाल है। इसे देश-दुनिया का बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनाया जाएगा।
सीएम ने बताया कि जंगल सफारी को और आधुनिक बनाया जा रहा है। रूट को बेहतर करेंगे। पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा खयाल रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर खास ध्यान दें।
ये भी देखे: सीएम नायब सैनी का कल फतेहाबाद दौरा, रन फॉर यूनिटी को दिखाएंगे हरी झंडी