चंडीगढ़, 19 फरवरी 2026: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र कल 20 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में हंगामा और तीखी बहस की पूरी संभावना है। सत्ता और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर तकरार देखने को मिल सकती है।
सत्र की तैयारियों के तहत भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपने-अपने विधायक दल की बैठकें बुलाई हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री और अन्य विधायक शामिल हुए। वहीं कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सेक्टर-7 स्थित आवास पर हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के लगभग सभी विधायक मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में सभी विधायकों ने फरीदाबाद के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आनंद कौशिक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधायकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इसके साथ ही चंडीगढ़ में बिजनेस एडवाइजरी काउंसिल (BAC) की बैठक भी जारी है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गीता भुक्कल, बीबी बतरा और अर्जुन चौटाला जैसे बड़े नेता मौजूद हैं।
ये भी देखे: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू, 2 मार्च को बजट पेश होने की संभावना