Haryana Budget : हरियाणा मुख्यमंत्री ने कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों से की बजट 2025-26 पर चर्चा, दिए गए सुझावों पर विचार करेंगे

by Manu
Haryana Budget 2025

 पानीपत, 30 जनवरी 2025: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पानीपत में हरियाणा बजट(Haryana Budget) 2025-26 के लिए कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ एक बजट (Haryana Budget) पूर्व परामर्श बैठक की। इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि कपड़ा उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर पूरी तरह से विचार किया जाएगा और इन्हें आगामी बजट में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उद्योग राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सके और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्यमी अपने सुझाव राज्य सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर या फिर लिखित रूप में दे सकते हैं। इन सुझावों के आधार पर बजट में नई योजनाएं बनाई जा सकती हैं, जो प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक ढांचे को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने कपड़ा उद्योग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नीति तैयार की है और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

बजट के लिए आए 9 हजार से अधिक सुझाव

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अब तक बजट के लिए 9 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने यह बताया कि राज्य सरकार ने पहली बार एक समर्पित पोर्टल की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन बजट संबंधी सुझाव दे सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए हैं। अब तक लगभग 9 हजार सुझाव प्राप्त हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने प्री-बजट परामर्श बैठकों के आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के कल्याण और आर्थिक प्रगति के लिए योजनाएं बनाना बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पानीपत के उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझाव आगामी बजट में प्रदेश को और अधिक सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इस बैठक में विभिन्न उद्योग संगठनों के लगभग 15 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री को अपने विचार और सुझाव दिए। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने भी बैठक में भाग लेने वाले सभी उद्यमियों से अपील की कि वे फरवरी में वित्त मंत्री द्वारा बजट (Haryana Budget) पेश करने के दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भाषण जरूर सुनें।

यह बैठक हरियाणा सरकार के लिए उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर सीधी बातचीत करने और बजट (Haryana Budget) के लिए वास्तविक एवं उपयोगी सुझाव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बेहतर योजनाएं तैयार की जा सकेंगी।

ये भी देखे: Salwan Momika : जाने कौन है ये व्यक्ति जिसने जलायी थी कुरान? गोली मारकर हत्या

You may also like