चंडीगढ़, 02 मार्च 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। कुल बजट ₹2,23,658.17 करोड़ का है। पिछले बजट से 10.28 प्रतिशत अधिक है।
बजट भाषण की शुरुआत मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के सिद्धांत “किरत करो, नाम जपो, वंड छको” से की। अभी भी सीएम सैनी बजट भाषण पढ़ रहे हैं।
हरियाणा बजट 2026 में मुख्य घोषणाएं
– एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद उन्हें नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी।
– प्रदेश में नया बिजली निगम “एग्री डिस्कॉम” बनाया जाएगा। इसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।
– “हर नारी, स्वस्थ नारी” योजना के तहत हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।
– नए जिले हांसी को मॉडर्न जिले के रूप में विकसित किया जाएगा।
बजट पेश करने से पहले सोमवार सुबह सीएम आवास पर नायब सिंह सैनी ने बजट की कॉपी पर साइन किए। इस दौरान वे केसरिया पगड़ी पहने हुए थे।
ये भी देखे: हरियाणा बजट सत्र कल से शुरू, हंगामे की आशंका, भाजपा-कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल बैठकें